श्रीनंदा देवी मंदिर रानीखेत में 22वां प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव (वार्षिकोत्सव) धूमधाम से संपन्न,विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
रानीखेत: श्रीनंदा देवी मंदिर में 22वां प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव (वार्षिकोत्सव) धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर मंदिर में भजन-कीर्तन के आयोजन के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए। सायंकाल परिसर में गंगा दशहरा विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें नगर व आस-पास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्रीनंदा देवी मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रीनंदाष्टमी महोत्सव समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया।गंगा दशहरा के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रातः मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए। पूर्वाह्न यज्ञ भी हुआ। अपराह्न महिला कीर्तन और सायंकाल विशाल भंडारा आयोजित किया गया जो रात तक चला।श्रीनंदाष्टमी महोत्सव समिति संरक्षक हरीश लाल साह ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
कार्यक्रम में भुवन साह,किरन लाल साह, मुकेश साह, अनिल वर्मा, भुवन सती, अंशुल साह ,मोहिल साह, एल एम चंद्रा, संदीप तिवारी,सौरभ अग्रवाल,गौरव भट्ट,पंकज साह, विमल सती , राजेन्द्र पंत, पुष्कर पांडे, दीपक पंत, गौरव तिवारी, मनीष साह , ललित नेगी, यतीश रौतेला आदि ने सहयोग किया।



पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला