स्व जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
रानीखेत -स्व जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में 75 वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० गणेश नेगी द्वारा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रेषित सन्देश को महाविद्यालय के समस्त छात्र- छात्राओं, प्राध्यापक वृन्द एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मध्य सुनाया गया।
महाविद्यालय की एनसीसी व एन एस एस इकाई के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गई, जिसमे संगीत विभाग की छात्रा शैलजा ने देशभक्ति के गीतों से समा बाँध दिया । कार्यक्रम में भाषण, कविता पाठ आदि का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वृन्द, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण व छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे ।




रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ