समाज सेवी सतीश चन्द्र पाण्डेय ने एक बार फिर दिया मानवता का परिचय
रानीखेत -जन सेवा समिति के सतीश चन्द्र पाण्डेय ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए साथियों के साथ लावारिस महिला की लाश का यहां मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया।
जानकारी अनुसार भिकियासैंण में बसेड़ी गांव के पास रामगंगा नदी में एक महिला की लाश राजस्व पुलिस ने बरामद की। महिला की उम्र 42वर्ष आंकी गई। लाश पुरानी होने के कारण सड़क चुकी थी। राजस्व पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय रानीखेत लेकर आई जहां 72घंटे लाश को शिनाख्त के लिए रखा गया। शिनाख्त न हो पाने के बाद लाश का यहां मुक्तिधाम में जनसेवा समिति के सतीश चन्द्र पाण्डेय और साथियों ने हिंदू रिति-रिवाज से दाह संस्कार किया।
ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन