सशस्त्र सीमा बल रानीखेत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्ष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन,200से अधिक पौधे लगाए
रानीखेत: सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रानीखेत में विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य वृक्ष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अमित कुमार, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, रानीखेत के कुशल निर्देशन और प्रेरणा से संपन्न हुआ।
इस पर्यावरण संरक्षण अभियान को और अधिक जीवंत बनाने के लिए बीरशिवा स्कूल, रानीखेत के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों के इस जुड़ाव ने कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा भर दी। इस विशेष अवसर पर परीक्षित बेहर, उप-महानिरीक्षक ने स्कूल के छात्र-छात्राओं और बल के जांबाजों को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा, विश्व पर्यावरण दिवस एक वैश्विक अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि यह खूबसूरत पृथ्वी केवल इंसानों की नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतुओं की साझा धरोहर है । उन्होंने वर्तमान समय की गंभीर चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, प्लास्टिक कचरा और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को जगाने और जागरूक करने के लिए इस दिवस का विशेष महत्व है।
परीक्षित बेहर ने इस बात पर जोर दिया कि पृथ्वी को बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा बन चुके हैं। यदि हमने आज पर्यावरण को बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को बेहद गंभीर संकटों का सामना करना पड़ेगा।
कार्यक्रम के अंत में बल के अधिकारियों, जवानों और स्कूली बच्चों ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रकार के 200 से अधिक छायादार और फलदार पौधे लगाए गये । साथ ही, सभी ने इन पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
इस आयोजन में परीक्षित बेहरा (उप महानिरीक्षक), सुरेश सुब्रमणयम (उप महानिरीक्षक), चिकित्सा अधिकारी चंद्रका हयाँकी (उप महानिरीक्षक), गोविंद सिंह भण्डारी (कमांडेंट), देवशीस पाल (कमांडेंट) कुमार सुंदरम (द्वितीय कमान अधिकारी), प्रभाकर (उप कमांडेंट), जसवीर सिंह, (अधिशासी अभियंता), गोविंद सिंह बोरा (सहायक कमांडेंट) रितेश कुमार सिंह (सहा. अभियंता), संदीक्षा सदस्य सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने व सभी जवानों ने प्रतिभाग किया |





सशस्त्र सीमा बल रानीखेत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्ष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन,200से अधिक पौधे लगाए
विश्व पर्यावरण दिवस पर छावनी परिषद ने स्प्रिंग फील्ड क्षेत्र में किया पौधरोपण