रानीखेत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जाना दुर्घटना में घायल‌ हुई कांग्रेस कार्यकर्ता की पत्नी का हाल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा से रामनगर की ओर जाते हुए वरिष्ठ कांगेसी कुलदीप बिष्ट के निवास पर जाकर उनकी धर्मपत्नी अनुराधा बिष्ट का हालचाल जाना।

गौरतलब है कि अनुराधा बिष्ट कुछ समय पूर्व ताड़ीखेत क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु भी हो गई थी। लंबे उपचार के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित पांडेय, सतीश नेगी, मनोज बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं, सामाजिक विषयों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनुराधा बिष्ट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सभी से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad