स्कूटी सवार युवक बरसाती नाले में बहा,तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:- उपमंडल के चौखुटिया तहसील में मंगलवार रात्रि से हो रही बारिश के चलते आज प्रातः उफनाए नागाड़ बरसाती गदेरे में स्कूटी सवार युवक बह गया ।युवक होमगार्ड का जवान था जो आठ महीने पहले ही भर्ती हुआ था।वह तड़के सुबह ड्यूटी करने के बाद गांव लौट रहा था। वह स्कूटी से गदेरा पार करने का प्रयास कर रहा था तभी हादसा हो गया ।युवक की स्कूटी सौ मीटर दूर मिली जबकि युवक का पता नहीं चला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस व ग्रामीण सुबह से ही युवक की खोजबीन में लगे रहे, दोपहर एसडीआरएफ के गोताखोरों ने भी ऑपरेशन शुरू कर दिया।घटना सुबह चार बजे के आसपास की बताई जा रही है।
सौनगांव निवासी मोहन सिंह का 24 वर्षीय पुत्र राकेश किरौला ड्यूटी पूरी करने के बाद स्कूटी यूके 01 सी 7131 से घर की ओर निकला। रातभर भारी बारिश से नागाड़ गदेरा उफान पर था। अंधेरा होने के कारण राकेश तेज बहाव का अंदाजा न लगा सका। गधेरा पार करते वक्त पानी के थपेड़े उसे मय वाहन बहा ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार हेमंत कुमार मेहरा व एसओ अशोक कांडपाल राहत व अचाव दल लेकर पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
Ad Ad Ad