काठगोदाम पुलिस को मिली कामयाबी,स्मैक तस्कर किया गिरफ्तार
काठगोदाम में पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। काठगोदाम थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने गौलापार के खेड़ा क्षेत्र से 102 ग्राम स्मैक के साथ किच्छा उधम सिंह नगर जिले के रहने वाले एक तस्कर को पकड़ा है, जो कि यहां पर स्मैक की तस्करी करने के लिए आया हुआ था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
उसके पास से पुलिस को एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिसे सीज कर दिया गया है, युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया की काले रंग की विंडचीटर के अंदर इसने स्मैक रखा था, साथ ही माल को तोलने के लिए एक बैटरी युक्त तराजू भी इसके पास से पुलिस को बरामद हुआ है। पुलिस ने स्मैक तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष