एस एस बी सीमांत मुख्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत ने संयुक्त रूप से किया राष्ट्र भक्ति कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, एसएसबी रानीखेत और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को देश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव से परिचित कराने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की सुबह की प्रार्थना सभा में हुआ, जहाँ छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी कार्मिकों ने एक स्वर में अत्यंत उत्साह एवं पूर्ण अनुशासन और सुरीली ध्वनि में ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस प्रस्तुति से पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर हो गया।
गायन के पश्चात, विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान और बौद्धिक कौशल को परखने के लिए एक विशेष क्विज प्रतियोगिता (प्रश्नोतरी) आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘वन्दे मातरम् का इतिहास’, ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ और ‘राष्ट्रीय प्रतीक’ था। छात्रों ने बहुत ही उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और अपनी तार्किक क्षमता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में कुमार सुंदरम द्वितीय कमान अधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वाधीनता संग्राम का वह मंत्र है जिसने करोड़ों भारतीयों के भीतर आजादी की अलख जगाई थी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेशमा मेहरा ने एसएसबी रानीखेत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “पीएम श्री नवोदय विद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश के प्रति उनके कर्तव्यों का भी बोध होता है।”
कार्यक्रम के अंत में कुमार सुंदरम, द्वितीय कमान अधिकारी एवं श्रीमती रेशमा मेहरा , प्रधानाचार्या द्वारा क्विज प्रतियोगिता टीम के विजेता प्रतिभागी गुँजन डसीला , हिमानी मेहरा , पीयूष , यशवर्धन को प्रमाणपत्र व अन्य प्रतिभागियो को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक, समस्त स्टाफ और एसएसबी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad