एस एस बी सीमांत मुख्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व
रानीखेत – एस एस बी सीमांत मुख्यालय परिसर स्थित मंदिर में ‘बसंत पंचमी’ एवं ‘सरस्वती पूजा’ का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीमांत की सभी संदीक्षा सदस्याओं, अधिकारियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सीमांत के संदीक्षा परिवार की समस्त सदस्याओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह विशेष रूप से दर्शनीय था, जिन्होंने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती की वंदना और प्रतिमा पूजन के साथ हुआ। मंदिर प्रांगण को पीले फूलों और पारंपरिक सजावट से भव्य रूप दिया गया था। उपस्थित सभी सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं बुद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर विशेष आरती संपन्न कराई गई, जिसके बाद सभी में प्रसाद वितरण किया गया।
संदीक्षा की महिला सदस्यों ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। बच्चों के लिए यह दिन विशेष रहा, जहाँ उन्होंने बसंत के आगमन का स्वागत पारंपरिक परिधानों में किया। बच्चों के बीच शिक्षा और कला के महत्व को प्रोत्साहित करने के लिए ‘अक्षर अभ्यास’ जैसी परंपराओं की महत्ता पर भी चर्चा की गई।
बसंत पंचमी का यह उत्सव न केवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि यह नई ऊर्जा और सकारात्मकता के संचार का भी संदेश देता है। मुख्यालय के इस आयोजन ने सभी कार्मिकों और उनके परिवारों के बीच आपसी मेलजोल और उल्लास का वातावरण निर्मित किया।






राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन