रानीखेत:रानीखेत में एसएसबी (SSB) ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली: स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रानीखेत: सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (SSB) रानीखेत में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को ‘संडे ऑन साइकिल’ पहल के तहत एक भव्य साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और फिटनेस को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करना था।

रैली का शुभारंभ सीमांत मुख्यालय परिसर से हुआ, जिसमें सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर एवं पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रैली में शामिल साइकिल चालकों (साइकिलिस्टों) ने रानीखेत की हसीन और प्राकृतिक वादियों के बीच से गुजरते हुए स्थानीय निवासियों तथा पर्यटकों को पर्यावरण के अनुकूल परिवहन माध्यमों को अपनाने का संदेश दिया।
आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखता है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन को कम कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस दौरान जवानों और अधिकारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। एसएसबी द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान की स्थानीय लोगों ने भी खूब सराहना की।




रानीखेत:रानीखेत में एसएसबी (SSB) ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली: स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जीडी बिरला सहित देश के नामी विद्यालयों से जुड़े रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार के राजीव महरोत्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर