संगठन विस्तार, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संकल्प: विश्व हिन्दू परिषद अल्मोड़ा विभाग की बैठक बग्वालीपोखर में सम्पन्न

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत/बग्वालीपोखर: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अल्मोड़ा विभाग की वार्षिक बैठक इस वर्ष जिला रानीखेत के बग्वालीपोखर स्थित मिड-वे रेस्टोरेंट में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विहिप के केंद्रीय सह-मंत्री हरिशंकर ने संगठन को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति सजग रहने, सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु जन-जागरूकता फैलाने और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता, अनुशासन व सेवा का भाव जागृत करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के कुमपुर बाजार (लालकुर्ती) रामलीला में हुआ शूर्पणखा नासिका छेदन; इमरान खान ने किया शूर्पणखा का आकर्षक अभिनय

​बैठक के दौरान ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ के मूलमंत्र के साथ सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठित समाज, संस्कारित युवा और सशक्त राष्ट्र का सामूहिक संकल्प लिया। संगठन विस्तार की कड़ी में नवीन कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपे गए, जिनमें मीनाक्षी नेगी पंत को मातृशक्ति जिला संयोजिका, गिरीशचंद्र जोशी को बजरंग दल जिला संयोजक, दीपक भंडारी को जिला समरसता प्रमुख तथा विनोद आर्या को रानीखेत नगर समरसता प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत:रानीखेत में एसएसबी (SSB) ने निकाली 'संडे ऑन साइकिल' रैली: स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

​कार्यक्रम में प्रांत उत्तराखंड संगठन मंत्री अजय, विभाग अल्मोड़ा के पालक समरपाल, प्रांत बजरंग दल संयोजक पूरन जोशी, प्रांत गौरक्षा प्रमुख सिराडी, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह रावत, रानीखेत जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत, जिला मंत्री चंद्रा कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा नयाल व श्रीमती नयाल, रानीखेत नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय, द्वाराहाट प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, प्रखंड मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, नगर मंत्री नवीन पंत, प्रचार-प्रसार मंत्री पराशर तिवारी एवं जीवन भंडारी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत:रानीखेत में एसएसबी (SSB) ने निकाली 'संडे ऑन साइकिल' रैली: स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad