भाजपा महिला मोर्चा सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने नवमनोनीत प्रदेश मंत्री विमला रावत का किया सम्मान
रानीखेत -भाजपा महिला मोर्चा के सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने नव मनोनीत प्रदेश मंत्री विमला रावत को सम्मानित किया। कहा कि उत्तराखंड की नारी सशक्त है। उत्तराखंड राज्य बनाने में यहां की महिलाओं की भूमिका अहम रही है। यहां की महिलाओं में काफी आगे बढ़ने की क्षमता है।
उन्होंने महिला समूहों द्वारा बनाए जा रहे विविध उत्पादों को उचित बाजार तथा मूल्य दिलाने की जरूरत बताते हुए कहा कि महिला मोर्चा सरकार के समक्ष इस बात बात को रखेगी। कहा कि महिलाओं के सशक्तिकण के लिए भाजपा सरकार की ओर से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।
मोर्चा की ओर से कुमाऊं मंडलीय सम्मेलन तथा नव मनोनीत प्रदेश मंत्री विमला रावत के सम्मान में आयोजित समारोह में अध्यक्ष रुचि भट्ट ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग किया। कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाएं हैं। जरूरत है उनका लाभ कैसे उठाया जाए। जागरूकता व जानकारी बहुत जरूरी है। महिलाओं को खुद भी प्रयास करने होंगे। भाजपा सरकार ने बहुत कुछ चीजें आसान भी कर दी हैं।
प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि विमला रावत के प्रदेश मंत्री बनने से मोर्चा को ताकत मिलेगी और बड़ी संख्या में महिलाएं संगठन से जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि मोर्चा महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत है। प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि महिला समूहों से जुड़ी नारियां मेहनत कर विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं लेकिन उन्हें उचित बाजार व उपज का सही मूल्य के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की धामी सरकार ने इस दिशा में ठोस प्रयास किए भी हैं लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से सकारात्मक पहल करेगा। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट व प्रदेश मंत्री विमला रावत काे सम्मानित किया गया। दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत, कुमाऊं संयोजक अंजु भुड्डी, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, मोर्चा अध्यक्ष हेमा नेगी, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत आदि ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मोहन नेगी, महिला आयोग पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति मिश्रा, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा नेगी, जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती , पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता डावर, उपाध्यक्ष उमा रावत, अंजू सोनकर, रेखा आर्या,मीना वर्मा, शकुंतला देवी, बालम करायत, गीतांजलि जोशी, बबीता बिष्ट, विमला उप्रेती,भावना बुधोडी़, हेमंत अधिकारी, रणजीत बिष्ट ,हंसा दत्त बवाडी़ , जगदीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।






सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए