आर्मी पब्लिक स्कूल के ऐश्वर्य ने 39 वीं राष्ट्रीय सब – जूनियर क्योरूगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में सातवीं कक्षा के छात्र ऐश्वर्य शर्मा ने दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 39 वीं राष्ट्रीय सब – जूनियर क्योरूगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय व क्षेत्र का‌ नाम रौशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने ऐश्वर्य को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्य की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad