राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में छात्र कार्यकारिणी का गठन, रिया चुनी गई हेड गर्ल,मीनाक्षी बनी अध्यक्ष
रानीखेत -राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में छात्र कार्यकारिणी का गठन किया गया। रिया बिष्ट को हेड गर्ल चुना गया। मीनाक्षी मैनाली अध्यक्ष, मेघा आर्या उपाध्यक्ष, प्रतिज्ञा आर्या सचिव, सोफिया मेव को उपसचिव पद के लिए चुना गया ।
अनुशासन समिति के प्रमुख के रूप में अक्सा मेव , स्वच्छता समिति के प्रमुख के रूप में दिया बिष्ट, खेल समिति के प्रमुख के रूप में श्रेया मठपाल, सांस्कृतिक समिति के प्रमुख के रूप में लक्षिता,विज्ञान समिति के प्रमुख के रूप में खुशबू आर्या, साहित्यिक- सृजन समिति के प्रमुख के रूप में पावनी साह, कला एवं साज – सज्जा समिति की प्रमुख के रूप में सारा सिंह का चयन किया गया। प्रधानाचार्या सोनिका नेगी के द्वारा सभी चयनित छात्राओं को कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता माया मेहरा ने किया तथा प्रवक्ता लता अधिकारी ,किरन बिष्ट एवं डॉ मंजू रावत के द्वारा सहयोग किया गया। इस अवसर पर चित्रा पांडे,अनिता कोठारी,रेनू जोशी, रेनू तिवारी ,प्रेमा जोशी, भावना जोशी,प्रवीणा आर्या, ऋतु उपाध्याय ,सुरभि पंत एवं गरिमा सती उपस्थित रहें।





उत्तराखंड:यहां हुआ शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत ,तीन लोग घायल
देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार