रानीखेत के गनियाद्योली निवासी करन बुधानी ने एनपीसी शेरु क्लासिक रीजनल बेंच प्रेस प्रतियोगिता में जीता सिल्वर
रानीखेत-गनियाद्योली निवासी करन बुधानी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।इस बार उन्होंने एनपीसी शेरु क्लासिक रीजनल बेंच प्रेस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है।
इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों से करीब एक सौ पचास खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।करन बुधानी का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखते हुए उनका चयन एशिया के के सबसे बड़े फिटनेस एक्सपो आई एच एच एफ शेरू क्लासिक के लिए हुआ है।यह प्रतियोगिता 12से 14जून तक दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी।करन के प्रशिक्षक अक्षु नवानी ने करन की सफलता के पीछे उनका अथक परिश्रम और अनुशासन बताया है।
बता दें कि करन इससे पूर्व इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन एवं इंडियन स्ट्रांग मैन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वाराआयोजित उत्तराखंड स्टेट स्ट्रांग मैन चैंपियनशिप 2025 में पहले स्थान पर रहे थे और अब तक अपने प्रशिक्षक अक्षु नवानी के मार्गदर्शन में अनेक चैम्पियनशिप जीत चुके हैं।उनकी निरंतर सफलता पर अगस्त लाल साह, भास्कर बिष्ट, सुमित गोयल ,हेमन्त बिष्ट कमालुद्दीन, सूरज, दीपक मेहरा, हरीश मनराल, सहित अनेक खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन