बीरशिवा स्कूल चिलियानौला रानीखेत के छात्र-छात्रा ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल परीक्षा
रानीखेत -बीरशिवा स्कूल के कक्षा छठवीं के छात्र अविराज उपाध्याय कक्षा नौवीं की छात्रा भूमिका जोशी ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इन दोनों विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित कर यह साबित किया है कि जीवन में कोई भी परीक्षा उत्तीर्ण करना असम्भव कार्य नहीं है। हम अपने लगन और निष्ठा से कठिन कार्य को सरल बना सकते हैं।
उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक श्री तिलकराज तलवार, श्री निरुपेंद्र तलवार एकेडमिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडेय, कॉर्डिनेटर सुश्री प्रियंका तथा समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ADVERTISEMENTS




पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला