गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रानीखेत -गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उल्लासपूर्ण एवं रंग-बिरंगे वातावरण में मनाया गया। यह पर्व प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है, जिसे विद्यालय परिवार ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने होली गीत, नृत्य तथा मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से आपसी प्रेम, एकता और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा ने अपने संबोधन में कहा कि होली हमें आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम और भाईचारे के रंग में रंगने की प्रेरणा देती है। यह पर्व समाज में सौहार्द और सकारात्मकता का संदेश फैलाता है।
प्रधानाचार्या सुश्री रितिका काण्डपाल तथा अध्यापिका श्रीमती शक्ति वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की विजय और नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के अनुकूल एवं सुरक्षित होली मनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा, प्रधानाचार्या सुश्री रितिका काण्डपाल, श्रीमती ममता नेगी तथा सुश्री राशी बिष्ट, चीफ़ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती पुष्पा बिष्ट, समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएँ दीं।



रानीखेत गांधी चौक में पूजा अनुष्ठान के साथ 23 वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत का प्रांगण शारदीय नवरात्र पर अगाध श्रद्धा, नव-ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना से हुआ सराबोर