आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 का सफल समापन: चरम ठंड और ऊंचाई के बीच देश के धावकों ने दिखाया दम, रानीखेत के नरेश डोबरियाल ने जीता दूसरा स्थान

ख़बर शेयर करें -

​पिथौरागढ़/गुंजी: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की सुदूर व्यास घाटी (गुंजी) में आयोजित ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0’ (अल्ट्रा मैराथन) आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और ‘रन2लाइव’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित दौड़ में देश के 26 राज्यों से आए 1,100 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

​समुद्र तल से करीब 14,400 से 15,000 फीट की अत्यधिक ऊंचाई और -18 डिग्री सेल्सियस तक के हाड़ कंपा देने वाले तापमान के बीच हुई इस कठिन प्रतियोगिता ने देश भर के एथलीटों के साहस और सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा ली।

यह भी पढ़ें 👉  संगठन विस्तार, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संकल्प: विश्व हिन्दू परिषद अल्मोड़ा विभाग की बैठक बग्वालीपोखर में सम्पन्न

​रानीखेत के नरेश डोबरियाल का शानदार प्रदर्शन

​इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में रानीखेत के धावक नरेश डोबरियाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी आयु वर्ग (एज कैटेगरी) की 70 किमी श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस कड़े वर्ग में 150 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें नरेश डोबरियाल ने बेहतरीन दमखम दिखाते हुए रानीखेत और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चमोली के दिगंबर सिंह ने महज 5 घंटे 5 मिनट में यह बेहद कठिन 72 किमी की दूरी पूरी कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।बुलंदशहर के धावक तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के कुमपुर बाजार (लालकुर्ती) रामलीला में हुआ शूर्पणखा नासिका छेदन; इमरान खान ने किया शूर्पणखा का आकर्षक अभिनय

​मुख्य 72 किमी (अल्ट्रा रन) और 42 किमी की लंबी दूरी की दौड़ शनिवार (24 अक्टूबर) को आयोजित की गई थी। वहीं, आज (रविवार, 25 अक्टूबर) 21 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी और 5 किमी की दौड़ प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुईं, जिन्हें सभी धावकों ने सफलतापूर्वक पूरा किया।

​अत्यधिक ऊंचाई, बीहड़ और दुर्गम रास्तों पर धावकों की पूर्ण सुरक्षा और परिणामों में 100% पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार विशेष प्रबंध किए गए थे। एथलीटों के जूतों में विशेष माइक्रोचिप और पूरे रूट पर अत्याधुनिक सेंसर लगाए गए थे, जिससे हर रनर की लाइव मॉनिटरिंग की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत में 'मिलनसार महोत्सव' का भव्य आयोजन: रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लोक गीतों ने बांधा समां

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गुंजी मैदान पहुंचे और वहां मौजूद धावकों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया।

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अगले साल मई 2027 में उत्तराखंड के माणा पास से औली तक 100 माइल्स (माईल) हिमालयन अल्ट्रा रन का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा, जिससे राज्य में साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad