रानीखेत में दस दिनी शास्रीय संगीत गायन कार्यशाला शुरू, प्रशिक्षार्थी सीख रहे शास्त्रीय गायन के गुर
रानीखेत -शुक्रवार की शाम स्थानीय सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीखेत में 10 दिवसीय शास्त्रीय संगीत गायन की कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। शास्त्रीय संगीत गायन की निःशुल्क कार्यशाला विगत पांच वर्षों से राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की संगीत शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती जोशी द्वारा संचालित की जाती रही है।
शास्त्रीय संगीत गायन कार्यशाला का शुभारंभ सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विमल सती , प्रधानाचार्य हेमंत रिखाडी़, कृष्ण कुमार सती तथा संगीत प्रशिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।पूर्व वर्ष के प्रशिक्षणर्थियों द्वारा अत्यंत मधुर सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति से अतिथियों का स्वागत किया।
रानीखेत सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विमल सती ने अपने कहा कि कला ,संगीत व्यक्ति में गहरी संवेदनाएं भरते हैं।व्यक्ति को आत्म-जागरूक, विचारशील और दूसरों के प्रति अधिक सहानुभूतिपूर्ण बनाते हैं। संगीत की ओर अपने पाल्यों को मोड़ने वाले अभिभावक अपने पाल्यों में यह परिवर्तन महसूस करेंगे। उन्होंने पूरी तन्मयता से कार्यशाला में सिखाए जा रहे प्रारंभिक संगीत ज्ञान को ग्रहण करने को कहा साथ ही संगीत शिक्षिका द्वारा अपना समय निकालकर नि:शुल्क संगीत प्रशिक्षण देने को अत्यंत सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य बताया।
प्रशिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती जोशी द्वारा 10 दिवसीय कार्यशाला में कराए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तथा शास्त्रीय संगीत के महत्व और इसकी प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी देने के साथ प्रशिक्षण का प्रथम दिवस का सत्र प्रारंभ किया जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम स्वरों का ज्ञान देते हुए अलंकारों के साथ अलंकारिक युक्तियां सिखाई।जिसे प्रशिक्षार्थियों ने बहुत ही रोचक ढंग से सीखा। जिसमें प्रशिक्षिका के साथ उभरते हुए कलाकार हर्षित नेगी और प्रदीप कुवार्बी द्वारा तबले व ढोलक पर संगत दी गई। कार्यशाला में 35प्रशिक्षार्थी शिरकत कर रहे हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती रीता पांडे , श्रीमती विनीता खाती ,श्रीमती सीमा भाकुनी, श्रीमती कमला कबड़वाल, श्रीमती शोभा कबड़वाल आदि लोगों की उपस्थिति रही।




रानीखेत में दस दिनी शास्रीय संगीत गायन कार्यशाला शुरू, प्रशिक्षार्थी सीख रहे शास्त्रीय गायन के गुर
रानीखेत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जाना दुर्घटना में घायल हुई कांग्रेस कार्यकर्ता की पत्नी का हाल