रानीखेत में जुटेंगे कुमाऊं कप के लिए टेनिस के दिग्गज,8से 10मई तक होगी रानीखेत ओपन कुमाऊं कप टेनिस प्रतियोगिता 2026

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -ज़िला टेनिस संघ के तत्वावधान में उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन द्वारा अनुमोदित रानीखेत ओपन कुमाऊं कप टेनिस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में कुमाऊं मंडल से 17 से 79 वर्ष आयु वर्ग तक के कुल 67 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जो इसे एक बहुपीढ़ी खेल आयोजन बनाता है।
तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 8 मई से 10 मई 2026 तक रानीखेत क्लब में आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 मई 2026 को सायं 5:00 बजे ब्रिगेडियर संजय कुमार, कमांडेंट के०आर०सी० द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

प्रतियोगिता में विगत वर्ष की चैंपियन टीम रुद्रपुर हिमालयन्स के अलावा हल्द्वानी चैलेंजर्स, नैनी पीक्स नैनीताल, रामनगर टाइगर्स, चूनाखान वारियर्स एवं रानीखेत गुलदार—डबल्स के लीग मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। प्रतियोगिता 19-59 वर्ष (ओपन) व 60 प्लस दो आयुवर्गों में खेली जाएगी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्वस्थ जीवन के लिए खेलों के महत्व को बढ़ावा देना तथा खेल पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। उल्लेखनीय है कि रानीखेत में पिछले लगभग 40 वर्षों से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता आ रहा है।
यह जानकारी उत्तरांचल टेनिस महासचिव सुमित गोयल ने दी। कहा कि साल भर टेनिस खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बेसब्री से इन्तज़ार करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

प्रतियोगिता के संयोजक सचिव अरविंद साह एवं प्रतियोगिता प्रबंधक गौरव पांडे के अनुसार विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के आतिथ्य एवं प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

ज़िला टेनिस संघ के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय एवं उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने भी प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं, उत्तरांचल टेनिस असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार (IPS), पूर्व डीजीपी उत्तराखंड सरकार एवं संरक्षक प्रदीप कुमार वालिया ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad