पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के रानीखेत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। भट्ट बोले, बीजेपी सरकारों में आम जन का हित सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद नैनीताल -ऊधम सिंह नगर अजय भट्ट के रानीखेत आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भट्ट ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद उनके साथ संक्षिप्त बैठक की।

अजय भट्ट सोमवार दोपहर अल्प विश्राम के लिए मालरोड स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जुटे थे। भट्ट के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। भट्ट ने कार्यकर्ताओं से हाल-चाल जानने के बाद उनके साथ संक्षिप्त बैठक भी की। कहा, केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सीएम धामी के नेतृत्व में सरकारें देश व राज्य को प्रगति की ओर ले जा रही है। आम जनता के हितों का विशेष खयाल रखते हुए कई ऐतिहासिक विकास योजनाएं सरकार ने चलाई हैं। इन लोक हितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का दायित्व कार्यकर्ताओं का है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सिंचित हुई है। उन्होंने कहा कि बंगाल,असम व पुडुचेरी की जीत को आम जन के पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के प्रतिफल के रूप में देखा जाना चाहिए। इससे पूर्व श्री भट्ट एम एल सी स्व. बी डी शर्मा के दिवंगत प्रपौत्र को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर गए। रानीखेत में अल्प प्रवास के बाद वे खैरना‌ लौट गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:यहां हुआ शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत ,तीन लोग घायल

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत, श्रम बोर्ड उपाध्यक्ष कैलाश पंत, दीप पांडे , मोहन नेगी विमल भट्ट , पारस जोशी, तनुजा साह , अनामिका बिष्ट, हंसा दत्त बवाडी़, तरुण जोशी,रेखा आर्या, ललित जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आज रात उत्तरकाशी, यमुनोत्री घाटी और टिहरी में महसूस किए गए भूकंप के झटके; स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad