पैंशनर्स के आंदोलन का 79 वां दिन,सत्ता मद में चूर सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

ख़बर शेयर करें -

भिकियासैंण: तहसील मुख्यालय पर उत्तराखंड पैंशनर्स संगठन रामगंगा, भिकियासैंण का धरना आज 79 वें दिन भी जारी रहा। सरकार की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं हुई है । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सल्ट विकासखंड के पैंशनर्स ने धरना दिया। धरना स्थल पर आन्दोलनकारियों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने सबसे पहले हल्द्वानी महानगर के पैंशनर्स संघर्ष समिति व बागेश्वर जिले के पैंशनर्स संगठन को बधाई दी उन्होंने बताया कि, कल हल्द्वानी महानगर की बैठक में हमारे प्रस्ताव का समर्थन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ़ मतदान करने के लिए आम जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है। इसी आशय की खबर बागेश्वर से भी मिली है। निश्चय ही सत्ता के मद में चूर इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय लेने के अलावा हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं रह गया था। उन्होंने कहा पिछले 79 दिनों से इस प्रदेश में सीनियर सिटीजन सड़कों पर है परन्तु इस सरकार को इससे कोई लेना-देना नही है। ऐसी तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने में ही सबकी भलाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

उन्होंने सभी पैंशनर्स संगठनों से अपील की है कि वे विधानसभा चुनावों में इस सरकार के खिलाफ़ लोगों के बीच जाकर जनमत तैयार करने में सहयोग प्रदान करे। उन्होंने कहा अन्तिम प्रयास के तौर पर इसी महीने गैरसैंण में होने जा रहे विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा घेराव करने का कार्यक्रम लिया गया है। उन्होंने कहा हम सरकार के मंसूबों को कामयाब नही होने देंगे। बैठक को दीवान सिंह नेगी सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ विश्वम्बर दत्त सती, गोपाल दत्त भट्ट, गंगा दत्त जोशी, राजे सिंह मनराल, देबी दत्त लखचौरा, देब सिंह बंगारी, मोहन सिंह नेगी, उर्वादत्त सत्यबली, गंगा दत्त शर्मा, राम सिंह बिष्ट, किसन सिंह मेहता, कुन्दन सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, नारायण दत्त जोशी, इन्द्र सिंह भण्डारी, मदन सिंह नेगी, आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad