खिरखेत में “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” के तहत बहुद्देशीय शिविर में आयुष विभाग ने बांटी दवाइयां, स्वास्थ्य परीक्षण भी किया
रानीखेत – आज ताडी़खेत विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज खिरखेत अल्मोड़ा में उत्तराखंड सरकार के “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत अल्मोड़ा श्रीमती बबली मेहरा उ की अध्यक्षता एवं उपजिलाधिकारी रानीखेत की उपस्थिति में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आयुष विभाग ने भी स्टॉल लगाया गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने आयुष विभाग के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा को बेहतर बताया। स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जनप्रतिनिधियों ने आयुर्वेदिक विभाग की सेवाओं को उल्लेखनीय बताया। शिविर डॉ. मोहम्मद शाहिद जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के मार्गदर्शन में डॉ. संजय श्रीवास्तव ,डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ,डॉ. शैलेन्द्र डागर ,श्रीमती कविता फार्मेसी अधिकारी एवं उत्तम सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।बहुउद्देशीय शिविर में आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 204 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।







राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन