गगास नदी में डूबने से युवक की मौत
रानीखेत तहसील अंतर्गत बग्वालीपोखर में आज गगास नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक गगास नदी में स्थित खरेटी खाव में गहरे पानी में डूब गया । मृतक कुंदन सिहं पुत्र भूपाल सिंह बख्तल (कुलसीवी) गांव का रहने वाला था। युवक के पिता भूपाल सिंह कुलसीवी पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों की सूचना पर उप जिलाधिकारी , तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाने के प्रयास में देर शाम तक जुटे रहे।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए