सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाला फंसा पुलिस के फंदे में
चम्पावत -पुलिस ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो काॅल को माध्यम बनाकर ब्लेकमैलिंग कर धनराशि ऐंठने वाले गिरोह के एक सदस्य को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष मार्च माह में चम्पावत शिक्षा महकमें में कार्यरत कर्मी मिंटू राणा ने कोतवाली चंपावत में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल में एक महिला अश्लील होकर सामने दिख रही थी और उसमें से कोई आवाज नहीं आ रही थी।लगभग डेढ़ मिनट बाद उसके द्वारा बिना कुछ कहे अपना फोन बंद कर दिया। ब्लैकमेलर ने वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिग कर विडियो व स्क्रीन शॉट उसे भेजे, जिसमें ऐसा लग रहा था कि जैसे उसने महिला से अश्लील बातें की हो।अगले दिन ब्लैकमेलर ने व्हाट्सएप मैसेज कर आपत्तिजनक वीडियो को यूट्यूब में पोस्ट करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए 10300 रुपयों की मांग की।डर के मारे उसने धनराशि ब्लैकमेलर द्वारा दिये गये एकाउंट नंबर में भेज दिये।इसके बाद ब्लैकमेलर उससे लगातार रुपयों की मांग करता रहा।पुलिस ने मिंटू राणा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
इस मामले की जांच के लिए कोतवाल शांति कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मामले के खुलासे के लिए साइबर/सर्विलांस सेल की मदद से फोन पे, गूगल पे, पेटीएम, व्हाट्सएप तथा बैंक की डिटेल के माध्यम से साइबर ब्लैकमेलर की पहचान की गई, तो ब्लैकमेलर उमरदीन उम्र-52 वर्ष, निवासी ग्राम पछलेड़ी गुलपाड़ा थाना सीकरी, जिला भरतपुर, राजस्थान निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी सोनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को भरतपुर राजस्थान भेजा गया जहां पुलिस टीम ने उमरदीन को उसके ग्राम पछलेडी़ से गिरफ्तार कर लिया ।



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन