पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2023/08/जेसीबी-चालक-compressed.jpg.webp)
पिथौरागढ़ : धापा-मिलम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत हो गई।
बोल्डर की चपेट आने से जेसीबी चालक की मौत
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन की वजह से कई सड़कें बंद हैं। जिन्हें खोलने की लगातार कोशिश की जा रही है।
धापा-मिलम सड़क जो कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों को मुख्य क्षेत्र से जोड़ती है कई दिनों से बंद है। जिसे खोलने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान बोल्डर गिरने से उसकी चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत हो गई।
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SwadSweets.jpeg)