रानीखेत आ रही कार के ऊपर झूलापुल गरमपानी के पास गिरा बोल्डर,वाहन चालकों में बनी रही दहशत

ख़बर शेयर करें -

भवाली-अल्मोडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार पर बोल्डर गिरने की घटना सामने आई है गनीमत रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए।

शुक्रवार शाम पांच बजे हल्द्वानी से रानीखेत की ओर जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर से कार का अगला टायर फट गया और कार सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। गनीमत ये रही कि कार सवार तीनों लोगों को चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार झूलापुल गरमपानी के पास बारिश के दौरान थुवा की पहाड़ी अचानक पत्थर गिरने लगे। इसी दौरान रानीखेत की ओर जा रही कार में एक बड़ा पत्थर गिरा और कार का टायर फट गया। इस घटना में कार सवार लोग बाल बाल बच गए। इसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

सूचना पर खैरना चौकी पुलिस के कांस्टेबल जगदीश धामी और राजेंद्र सती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद पत्थर को किनारे किया। हाईवे पर देर शाम तक पत्थरों के गिरने से वाहन चालकों में दुर्घटना का भय बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad