जारी है छावनी से मुक्ति का आंदोलन, 226वें दिन भी धरने पर डटे रहे नागरिक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगरपालिका परिषद में विलय करने की मांग को लेकर आज 226वें दिन भी नागरिकों ने धरना-प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की।रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी से छुटकारा दिलाने की मांग को‌ लेकर यहां गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन आज भी बदस्तूर जारी रहा। आंदोलनरत नागरिकों ने छावनी परिषद से आज़ादी की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की ।