रानीखेत में भव्य रुप में मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव, शोभायात्रा में शिव- पार्वती , कृष्ण -राधा नृत्य नाटिकाएं रहीं आकर्षण का केंद्र

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– वाल्मीकि प्रकट दिवस पर रानीखेत नगर में महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली।

नगर में आज महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि समाज में वाल्मीकि जयंती को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वाल्मीकि समाज के अलग अलग बेड़ों ने हमेशा की तरह एकजुट होकर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में भगवान शिव का तांडव, शिव पार्वती नृत्य नाटिका और राधा कृष्ण का नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। शोभायात्रा सुभाष चौक, गांधीचौक,सदर बाजार, रोडवेज, जरूरी बाजार होकर गुजरी।इस दौरान जगदीश, मुकेश वाल्मीकि, हरीश सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोडा़ जनपद‌ में‌ बारिश की संभावना के चलते कल 4जुलाई को भी विद्यालयों में रहेगाअवकाश

किलघर बेड़े की शोभायात्रा का शुभारंभ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने रिबन काट कर किया। क्षेत्र प्रमुख हीरा सिंह रावत ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा को रवाना किया।इस अवसर पर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्य, कार्डिनेटर कुलदीप कुमार, एस सी प्रकोष्ठ के ललित आर्या, यतीश रौतेला,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून सीजन की पहली बारिश ने रानीखेत चिकित्सालय के सीएम एस कार्यालय को किया पानी-पानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मौके पर किया निरीक्षण (देखें वीडियो)