प्रधान संगठन ने ताडी़खेत विकास खंड कार्यालय में तालाबंदी की, मनरेगा मजदूरों और सामग्री का भुगतान न होने से हैं नाराज

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: मनरेगा कार्यों में लगे राजमिस्त्रियों,मजदूरों और निर्माण सामग्री का भुगतान न होने से ख़फा प्रधान संगठन ने आज तय कार्यक्रमानुसार खंड विकास कार्यालय ताड़ीखेत पहुंच कर तालाबंदी की और आगे भी आंदोलनात्मक कार्यवाही जारी रखने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधान संगठन ने मनरेगा कार्यों में लगे राजमिस्त्रियों,मजदूरों और निर्माण सामग्री का भुगतान न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए विकास खंड कार्यालय ताडी़खेत के मुख्य द्वार व कक्ष पर ताले जड़ दिए। प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि शासन, प्रशासन उनकी समस्या को नजरंदाज कर रहा है।मनरेगा कार्यों में लगे राजमिस्त्रियों,मजदूरों को भुगतान न हो पाने से प्रधान उनसे मनरेगा का कार्य नहीं ले पा रहे हैं। शासन ने हमारी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलनात्मक कार्यवाही और तेज की जाएगी। तालाबंदी कार्यक्रम में प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रमिला देवी, जानकी देवी,शीला डोगररा,ईश्वर प्रसाद जोशी,देवेन्द्र सिंह रौतेला,कीर्ति,जयपाल सिंह, मनोज एरडा़, लच्छी राम आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad