दूल्हा को नशे में देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार,बैंरग लौटी बारात, दुल्हन के साहसिक फैसले की हो रही सराहना
पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र से कोटद्वार के झंडीचौड़ में आई बारात में दूल्हे को नशे में धुत देख विवाह मंडप में दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर बारात को बैरंग लौटना पड़ा। बारात स्वागत के दौरान ही दूल्हा ऊल-जुलूस हरकत करने लगा था। क्षेत्र में दुल्हन के साहसिक फैसले को सराहा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार के झंडीचौड़ क्षेत्र में मंगलवार को आई एक बारात को तब बैरंग वापस लौटना पड़ा, जब दूल्हे के नशे में धुत होने के कारण दुल्हन ने विवाह से साफ इन्कार कर दिया।यह बारात पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र आई थी। दुल्हन के इस निर्णय की क्षेत्र में सर्वत्र सराहना हो रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात जब झंडीचौड़ दुल्हन के घर पहुंची, तब दूल्हा नशे में धुत था। वह बारात स्वागत के दौरान ही ऊल-जूलूल हरकत करने लगा। बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया और दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप में ले जाया गया।पूजन कार्यक्रम के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी। इस बीच दुल्हन भी स्वजन व सखियों के साथ वरमाला लेकर विवाह मंडप में पहुंच गई। बताया गया कि मंडप में जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते देखा तो शादी करने से ही इन्कार कर दिया।



भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण