राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने मनाया होली उत्सव, होली गायन की रही धूम

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में आमलकी एकादशी के अवसर पर शिक्षिकाओं और छात्राओं द्वारा होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया।विगत चार वर्षों से संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती जोशी के निर्देशन में ‘एक पहल ऐसी भी ,चलें संस्कृति की ओर’ के अंतर्गत छात्राओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का‌ आयोजन किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा सहित कई धार्मिक महत्व के स्थलों का अवलोकन किया

छात्राओं द्वारा होली कार्यक्रम का आरंभ सिद्धि विनायक की होली ‘सिद्धि को दाता , विघ्न विनाशन’ से किया गया। तत्पश्चात विभिन्न रागों (यमन काफी,खमाज,भैरवी)पर आधारित ‘अम्बा के भवन में ‌विराजे होली ‘,’दय्या मैंने कछु न कहीं,मोरे सांवरे ने गारी दयी’ आदि होलियों का गायन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पारम्परिक होली गायन की सही‌ जानकारी देना है।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुश्री बिशौला देवी‌ ने सभी को होली उत्सव की बधाई देते हुए छात्राओं को बताया कि होली हुड़दंग का त्यौहार नहीं अपितु पारम्परिक मेल-मिलाप का त्यौहार है । उन्होंने छात्राओं को निर्देशित किया कि केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें। कार्यक्रम का संचालन छात्रा कु शिखा राज ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत में रन फॉर योगा कार्यक्रम आयोजित,250लोगों ने किया प्रतिभाग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad