नेशनल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- नेशनल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने स्वागत संबोधन के साथ वार्षिक आख्या पेश की जबकि प्रबंधक मनीष भैसोड़ा ने विद्यालय का मांग पत्र मुख्य अतिथि के समक्ष रखा।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य,समूह नृत्य व‌नाटक जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की वाह वाही लूटी। मेधावी विद्यार्थियों को बिंद्रा छात्र वृत्ति, डी एन बडोला छात्रवृत्ति और बृजेश जोशी व सोमेश जोशी व पूर्व प्रधानाचार्य हर सिंह कड़ाकोटी की ओर प्रदत्त करीब चालीस हजार की धनराशि प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत में रन फॉर योगा कार्यक्रम आयोजित,250लोगों ने किया प्रतिभाग

मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद नैनवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अंत में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती विमला रावत ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत में ‘छात्र परिषद’ का गठन एवं ‘शपथ ग्रहण समारोह’

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य शेर सिंह नेगी,हर सिंह कड़ाकोटी, पूर्व शिक्षक शिव दत्त खुल्बे, देवाशीष, अनन्त भैसोड़ा, अजय पुनेठा, माधव फरतियाल ,कृष्ण पांडेय,दिनेश चंद्र, शशि टम्टा,किरन गोस्वामी,निर्मल जोशी, डॉ ज्योति,मनोज बिष्ट, यशोदा खुल्बे,शादाब मुहीनुद्दीन,माया टम्टा,खुशाल सिंह , गोकुल जोशी,प्रेमा बेलवाल,दीपक शाही सहित अनेक पूर्व छात्र मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत में ‘छात्र परिषद’ का गठन एवं ‘शपथ ग्रहण समारोह’
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad