बीरशिवा स्कूल रानीखेत में ‘छात्र परिषद’ का गठन एवं ‘शपथ ग्रहण समारोह’

ख़बर शेयर करें -


बीरशिवा स्कूल रानीखेत में आज गुरुवार को ‘छात्र परिषद’ का गठन हुआ और इस अवसर पर विद्यालय में ‘शपथ ग्रहण’ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे और कॉर्डिनेटर सुश्री प्रियंका द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ की गई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा नौवीं की छात्रा मारिया राकेब द्वारा किया गया। आरम्भ छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई ।

‘शपथ ग्रहण’ समारोह में पदाधिकारियों को उनके अभिभावकों द्वारा बैच और सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को समाज के प्रति अपना नेतृत्व करने के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्यों का पालन करने की सीख दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत में रन फॉर योगा कार्यक्रम आयोजित,250लोगों ने किया प्रतिभाग

इससे पूर्व विद्यालय में चुनाव प्रत्याशियों ने जनरल गैदरिंग में अपने विचार व्यक्त किए और सभी के हित में कार्य करने की बात कही। इन छात्र-छात्राओं के चुनाव के लिए चुनाव-प्रक्रिया कराई गई। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने अपना वोट देकर ‘छात्र परिषद’ के विद्यार्थियों का चुनाव किया। इन सभी प्रक्रियाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदान के नियमों को जाना।

इस अवसर पर अकादमिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे ने बताया कि विद्यार्थियों को लोकतंत्र का महत्व बताने का यह सबसे अच्छा तरीका है। क्योंकि इस प्रक्रिया द्वारा विद्यार्थियों को चुनाव सम्बन्धी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। साथ ही निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का महत्व व मत की गोपनीयता के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय की कॉर्डिनेटर सुश्री प्रियंका ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें समाज के प्रति जागरूक किया और अपने नेतृत्व और कर्तव्यों के प्रति सभी जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
मुख्य निर्वाचित पदाधिकारी स्कूल हेड बाॅय हर्षित त्रिपाठी, हेड गर्ल स्वाति भट्ट, वाइस हेड बॉय हर्षित बिष्ट, वाइस हेड गर्ल भूमिका बिष्ट, कल्चरल बॉय कैप्टन ‌अनुज देव, कल्चरल गर्ल कैप्टन मिताली, डिसीप्लीन बाॅय कैप्टन हर्षित अधिकारी, डिसीप्लीन गर्ल कैप्टन श्रेया अधिकारी, स्पोर्ट्स बाॅय कैप्टन नवल अधिकारी, स्पोर्ट्स गर्ल कैप्टन तनुश्री साह चुने गए। विद्यालय के हाउस कैप्टन के लिए भी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया और उन्हें भी समारोह में अलंकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत में रन फॉर योगा कार्यक्रम आयोजित,250लोगों ने किया प्रतिभाग

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन की चेयरपर्सन निरुपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक राज तलवार और अध्यक्ष नीरूपेंद्र तलवार और मुस्कान तलवार जी ने नवगठित ‘छात्र परिषद’ के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और आगामी सत्र में उनके नेतृत्व को बनाए रखने के लिए उन्हें प्ररेणा दीं।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत में रन फॉर योगा कार्यक्रम आयोजित,250लोगों ने किया प्रतिभाग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad