सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा सहित कई धार्मिक महत्व के स्थलों का अवलोकन किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के छात्र छात्राओं के दल ने तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन सहित अनेक धार्मिक महत्व के स्थानों का अवलोकन व दर्शन किए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र छात्राओं के दल ने 16से 18 जून तक तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन का अवलोकन किया।इसके अलावा छात्र छात्राओं ने आदि बद्री, तुंगनाथ व धारी देवी, चंद्रशिला आदि धार्मिक महत्व के स्थानों के दर्शन किए। छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक व प्रधानाचार्य भी भ्रमण में शामिल रहे। छात्र छात्राएं भ्रमण के बाद काफी खुश नजर आए उन्होंने भ्रमण को आनंददायी और रोमांचक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad