राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत में रन फॉर योगा कार्यक्रम आयोजित,250लोगों ने किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में आज 18 जून 2026 को योग के प्रति जागरूकता के लिए ताड़ीखेत विकास खण्ड के राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत में मार्केट पथ पर रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विशन सिंह वरिष्ठ समाजसेवी देवलीखेत, विशिष्ट अतिथि मोहन सिंह बिष्ट पूर्व पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवलीखेत, शेर सिंह समाजसेवी, श्री खाती ( पी टी आई ) विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं 150 छात्र-छात्राओं व स्थानीय जनता सहित 250 लोगों ने प्रतिभाग कर रन फॉर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रमेश चंद्र भट्ट द्वारा की गई।
इस वर्ष योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्थी एजिंग ( वृद्धावस्था के लिए योग) के अनुसार हम बूढ़े तो होंगे लेकिन गतिशील, स्वस्थ, स्वतंत्र एवं स्थिर रहेंगे। इस जागरूकता के साथ जनमानस को रन फॉर योग रैली कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।”रन फॉर योगा” जागरूकता रैली के बाद रन फार योग कंपटीशन में प्रतिभाग किया। जिसमें छात्रों में दीक्षित कुमार प्रथम,आर्यन द्वितीय,राज तृतीय एवं छात्राओं में गायत्री प्रथम,अंजलि द्वितीय एवं नेहा तृतीय रही।कार्यक्रम में डॉ ललित मोहन जोशी, डॉ अजीत तिवारी,डॉ मुकेश गुप्ता चिकित्सा अधिकारी, हर्षमणि एवं नीलम चौहान फार्मेसी अधिकारी,विवेक भट्ट योग अनुदेशक ,भूमा, संजय कुमार एवं दया जोशी द्वारा निष्ठा पूर्वक अपने कार्य दायित्व का निर्वहन कर सम्पूर्ण टीम ने सहयोग कर उक्त कार्यक्रम को सफल बताया। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि जी द्वारा उदघोष किया गया।
अंत में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों सहित समस्त टीम कार्मिक,छात्र-छात्राओं का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय श्रीवास्तव ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad