अच्छी खबर- 17वें दिन मिली सफलता, सिलक्यारा टनल में ड्रिल का कार्य पूरा,आज निकाले जाएंगे 41मजदूर
उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल से आज अच्छी खबर आ रही है, टनल के अंदर ड्रिल का कार्य पूरा हो चुका है। दीपावली के दिन से टनल में फंसे 41 मजदूरों को आज से निकालने का काम शुरू किया जाएगा। जिसके बाद सभी श्रमिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इससे पहले सभी रेस्क्यू टीम ने एक दूसरे को बधाई दी और टनल के बाहर मजदूरों के परिवार सुबह से इंतजार कर रहे थे, अर्नाल्ड डिक्स ने सभी रेस्क्यू टीम के साथ सेल्फी भी ली, राज्य और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियों के साथ ही सेना के जवानों की दिन-रात की मेहनत के दम पर आज श्रमिको को बाहर निकाला जाएगा,एसडीआरएफ की टीम टनल के अंदर श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए पहुंच गई है।



रानीखेत में दिव्या डांस क्लासेस द्वारा बच्चों के लिए डांस और ड्राइंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन, डांडिया नाइट हुई रद्द
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं की 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन