वाहन गिरा ,3 जवानशहीद,दो कुमाऊं रेजीमेंट के,एक रानीखेत तो एक रामनगर का निवासी
रानीखेत- सेना का वाहन गिरने से चालक सहित दो जवान शहीद हो गए, जिसमें दो जवान 7कुमाऊं रेजिमेंट के थे।दुर्घटना मे तीन जवान घायल भी हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिर गया ।इस दुर्घटना में चालक हरियाणा निवासी जवान सहित दो कुमाऊं रेजिमेंट की 7बटालियन के जवान शहीद हो गए हैं। इसमें भी एक बृजेश रौतेला रानीखेत के ताडी़खेत विकासखंड के सरना ग्राम का बताया गया है,जिनका परिवार कुछ समय पहले लालकुर्ती राय इस्टेट रानीखेत में रहता था,जबकि दूसरा जवान हिमांशु नेगी रामनगर जिला नैनीताल का रहने वाला था।इस दुःखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए