रानीखेत के देहोली गांव में आज सुबह अनियंत्रित कार मकान की छत पर गिरी, चालक की मौके पर मौत
रानीखेत -आज अलसुबह देहोली गांव के पास अनियंत्रित वैगनआर कार सड़क से करीब 20 मीटर नीचे एक मकान की छत पर जा गिरी। घटना में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 3:15 बजे ग्राम देहोली में चौबटिया मार्ग पर जा रही वैगनआर कार संख्या UK02-TA-3159 अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से लगभग 15-20 मीटर नीचे स्थित लाल सिंह के मकान की छत पर जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही चौबटिया चौकी प्रभारी राजकुमार और एसआई फिरोज खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय, रानीखेत भेज दिया है।कार चालक भुवन प्रसाद पुत्र गोपाल राम उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर जिला बागेश्वर बताया गया है।पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है ।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए