गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में छात्रों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित,बैज पहनाकर सौंपा गया दायित्व

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में छात्रों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रबंध निदेशक तथा प्रधानाचार्या द्वारा बैज पहनाकर उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली।नव निर्वाचित पदाधिकारियों में क्रमशः हेड बॉय – हरिप्रीत सिंह कड़ाकोटी (कक्षा 8),हेड गर्ल– शिवी उप्रेती (कक्षा 8),स्पोर्टस कैप्टन – मयंक धामी तथा नव्या बिष्ट (कक्षा 8)सांस्कृतिक हेड — लक्षदीप तथा वंदिता बिष्ट (कक्षा 8),। कार्तिक फर्तियाल तथा आस्था मेहरा (कक्षा 8)
अरावली सदन – कैप्टन: धैर्य जोशी तथा सृष्टि मेहरा (कक्षा 8)नीलकंठ सदन – कैप्टन: कार्तिक जोशी तथा लावन्या पाण्डे (कक्षा 8)त्रिशूल सदन – कैप्टन: हितेश पाण्डेय तथा दिव्यांशी कोरंगा (कक्षा 8) रहे।
प्रधानाचार्या तथा निर्णायक मण्डल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व और उत्साह की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

विद्यालय की प्रबंध निदेशक रमा माहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि –“नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। यह बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सेवा की भावना का विकास करता है।”
इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रितु कुवार्बी ,चीफ़ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी सहित सभी शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad