छावनी परिषद से मुक्ति के लिए नागरिकों ने आज भी कसी मुट्ठियां, ‘नगर पालिका नहीं,तो वोट नहीं ‘ के लगाए नारे

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले यहां नगर पालिका परिषद में छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र को शामिल करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज 304वें दिन भी जारी रहा ।

यह भी पढ़ें 👉  २३वें‌ दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक में आयोजित हुई अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता

यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए नागरिकों का धरना-प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। धरना स्थल पर हुई बैठक में नागरिकों ने नागरिक क्षेत्र को अतिशीघ्र रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर लोक सभा चुनाव आचार संहिता से पहले छावनी परिषद नागरिक क्षेत्र का नगर पालिका में विलय नहीं किया गया तो चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला हैड़ाखान मंदिर में शारदीय नवरात्र में देसी -विदेशी श्रद्धालुओं की आमद, दूसरे दिन भी जगदम्बा महायज्ञ में हुए शामिल

धरना- प्रदर्शन में खजान पांडे,खजान जोशी, हरीश मैनाली, हरीश अग्रवाल, दीपक गर्ग, चंद्र शेखर गुरूरानी,एल डी पांडे, उमेश भट्ट, राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक पाण्डे मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर सुनखोला- बैना मोटर मार्ग का किया शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad