सल्ट के बांगीधार में शिक्षिका ने छात्रों के बाद काटने के साथ ही ड्रेस ब्लेड से फाड़ डाली, अभिभावकों ने किया हंगामा, एसडीएम ने जांच समिति गठित की

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सल्ट तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज बांगीधार में एक शिक्षिका द्वारा छात्रों के कैंची से बाल काटने और ड्रेस फाड़ने की घटना के बाद हंगामा खड़ा हो गया।आरोप है कि भूगोल की प्रवक्ता आरजू अफरोज अंसारी ने बारहवीं के पांच छात्रों के बालों पर कैंची चलाने के साथ ही ड्रेस ब्लेड चला कर फाड़ दी इतना ही नहीं,कापियों के पेज भी फाड़ दिए।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक सहायता में कथित अनियमितताओं से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करन माहरा के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला दहन किया

घटना राजकीय इंटर कॉलेज बांगीधार की है। घटना से नाराज अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। इधर एसडीएम रिंकू बिष्ट के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच बैठा दी गई है।
बीते बुधवार को जीआइसी बांगीधार में प्रवक्ता आरजू अफरोज ने कक्षा बारहवीं के पांच विद्यार्थी सौरभ, अनुज नेगी, सूरज बिष्ट, योगेश शर्मा और योगेश जोशी पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए अमानवीय कृत्य को अंजाम दे डाला।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक सहायता में कथित अनियमितताओं से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करन माहरा के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला दहन किया

उन्होंने ब्लेड़ से छात्रों की ड्रेस चीरते हुए नोटबुक भी फाड़ डाली। मामले की जानकारी मिलते ही अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों ने शिक्षिका के ऐसे कृत्य को अमानवीय बताते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि अनुशासन के नाम पर बच्चों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने प्रवक्ता को बर्खास्त करते हुए कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान विक्रम रावत, किशोर चंद्र, साहिल रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष गिरीश रावत, पूर्व जिपं सदस्य नारायण सिंह रावत,अभाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित मेहरा, विश्व हिन्दू परिषद जिला संयोजक रवि सत्यवली, दिग्पाल सिंह, आलम सिंह, विजय कुमार, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, लीलाधर, श्याम सिंह, अर्जुन सिंह, विद्यालय के समस्त शिक्षक और अभिभावक आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक सहायता में कथित अनियमितताओं से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करन माहरा के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला दहन किया
Ad Ad