भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में हुए विभिन्न कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा निबंध तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कक्षा बारहवीं की छात्रा कुमारी तृषा , साक्षी, लवली तथा हर्षिता द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
साथ ही स्वयंसेवक शिक्षिका डॉ राधा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर किए गए विशेष कार्यों को अपने विचारों के माध्यम से साझा किया गया।
प्रधानाचार्य श्रीमती विमला बिष्ट द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान पर चर्चा की कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं तथा शिक्षिकाएं क्रमशः नीरू पांडे , विजय तिवारी , मीनाक्षी उप्रेती जोशी कंचन रावत, सुनीता बोरा ,पूनम पड़रिया एवं कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad