विशुवा ग्राम में एलपीजी सिलेंडर लेकर गए ट्रक से बाहरी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बेचे जाने से ग्रामीण आक्रोशित, ट्रक को बनाया बंधक,

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – विशुवा ग्राम में एलपीजी सिलेंडर लेकर गए ट्रक से बाहरी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बेचे जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और ट्रक को बंधक बना लिया।

ज्ञातव्य है कि रानीखेत के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस वितरण के लिए अधिकृत रानीखेत गैस सर्विस द्वारा उपभोक्ताओं को सुविधाजनक ढंग से सिलेंडर मिल सके इसके लिए रोस्टर तैयार किया गया है।इसी क्रम में आज एलपीजी सिलेंडर लेकर ट्रक नगर के समीप के विशुवा ग्राम पहुंचा था। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा क्षेत्र के लिए आए गैस सिलेंडरों को नगर व आस पास से आए कुछ व्यवसायियों व नागरिकों को बेच दिया गया। नगर क्षेत्र के लोगों को सिलेंडर ले जाते देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए ट्रक को कलावती रिट्रीट के पास घेर लिया और इसकी सूचना तुरंत संयुक्त मजिस्ट्रेट को दी। ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर मारपीट पर उतारू होने का आरोप भी लगाया है। हंगामा बढ़ने के बाद नायब तहसीलदार व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से लिखित शिकायत देने और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad