भाजपा सरकार की नई शराब बिक्री नीति के विरोध में महिला कांग्रेस ने सीएम धामी का पुतला दहन किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -भाजपा सरकार की नई शराब बिक्री नीति के विरोध में आज यहां महिला कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आह्वान पर आज गांधी चौक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की शराब बिक्री नीति के विरोध में सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने नई शराब बिक्री नीति के तहत 50 लीटर तक शराब हर किसी को घर मे रखने की छूट दी है ताकि युवा और जनता नशे की ओर उन्मुख हो सके, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उत्तराखंड को नशा प्रदेश बनाना चाहती है जिसके विरोध में आज प्रदेश भर में सीएम का पुतला दहन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक संगठन फल्दाकोट ने प्रीति गोस्वामी को किया सम्मानित,कहा सैनिक परिवारों का बढ़ाया सम्मान

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया।
कार्यक्रम में महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, विश्व विजय सिंह माहरा, एस०सी० विभाग महिला ब्लॉक अध्यक्ष कंचन आर्या, नगर उपाध्यक्ष महिला बसंती डोरियाल, दीप उपाध्याय, पंकज गुरुरानी, सुरेन्द्र पवार, हेमंत बिष्ट, त्रिलोक आर्या, प्रजापति पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शनिवार को भी बारिश से राहत नहीं, उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने जारी किया है रेड अलर्ट, कुछ जिलों में विद्यालय रहेंगे बंद