अवैध खनन को लेकर रानीखेत में कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर शनिवार दोपहर यहां गांधी चौक में जिला ब्लाॅक व नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर राज्य की भाजपा सरकार पर अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सरकार का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को खनन प्रेमी बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में अवैध खनन का कारोबार तेजी से हो रहा है।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत द्वारा किया गया एवं संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, रक़ीब कुरैशी, यतीश रौतेला, बिसन टनवाल, हेमंत मेहरा, कुलदीप कुमार, गोविन्द राम, संदीप बंसल, दीप उपाध्याय, त्रिलोक आर्या, विजय तिवारी, सोनू सिदिद्की आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad