11 दिसम्बर को पांचवीं बार उत्तराखंड आ रहे केजरीवाल, बडी़ घोषणा कर बनाएंगे चुनावी माहौल!

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा का 2022 में चुनाव होना है ऐसे में आम आदमी पार्टी भी अब उत्तराखंड में सत्ता हासिल करने के लिए प्रयास में जुटी हुई है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को उत्तराखंड के काशीपुर में आएंगे वहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड का पांचवा दौरा होगा । बताया जा रहा है कि बिंद केजरीवाल काशीपुर में होने वाले जनसभा में वह वह बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

काशीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली के मुताबिक केजरीवाल 11 दिसंबर को वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां वो प्रदेश की जनता के लिए चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं इस दौरान उनकी एक विशाल जनसभा भी होगी। वहीं केजरीवाल के एक बार उत्तराखंड दौरे से फिर से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश पैदा हुआ है केजरीवाल के इस दौरे के लिए आप तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा कि केजरीवाल जनसभा से पहले काशीपुर में रोड शो भी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad