अल्मोड़ा के दुगारखोला क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला पर झपटा गुलदार

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-नगर के दुगालखोला क्षेत्र में दिनदहाड़े एक गुलदार दिखाई दिया और उसने एक महिला पर झपटने की कोशिश की, जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई।
गुलदार ने दिनदहाड़े एक महिला पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और तेंदुआ पास की झाड़ियों में छिप गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को तुरंत पकड़ने की मांग की है। इधर , विभाग ने लोगों से अकेले बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की है।