प्रसिद्ध मां नंदा देवी की बड़ी लोकजात यात्रा चमोली के कुरूड़ स्थित नंदा धाम से हुई शुरू

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड: उत्तराखंड की प्रसिद्ध मां नंदा देवी की बड़ी लोकजात यात्रा चमोली जिले के कुरुड़ स्थित नंदा धाम से आज 5 सितंबर 2026 को शुरू हो गई है। यह यात्रा हर 12 साल के अंतराल पर आयोजित की जाती है।

 नंदा की डोली के रवाना होते ही पूरा कुरुड़ क्षेत्र ‘जय मां नंदा’ के जयकारों से गूंज उठा. डोली के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हुए।सिद्धपीठ कुरुड़ में मां नंदा राजराजेश्वरी की पांच दिवसीय पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद डोली को कैलाश के लिए विदा किया गया. विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं. भक्तों ने मां की डोली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और यात्रा के सफल होने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के दुगारखोला क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला पर झपटा गुलदार

इस वर्ष सितंबर 2026 में स्थानीय स्तर पर ‘बड़ी लोकजात’ के रूप में यात्रा शुरू हुई है, जबकि आधिकारिक/राजकीय स्तर पर इसे 2027 में आयोजित करने की योजना है। यह यात्रा लगभग 280 से 296 किलोमीटर का पैदल सफर तय करती है, जो कुरुड़/नौटी गांव से शुरू होकर ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ती है। इस यात्रा में देवी नंदा के प्रतीक के रूप में चार सींगों वाला मेढ़ा (चौंसिंगा) भी चलता है।