उत्तराखंड में बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, 6व 7 सितंबर को भी कई जिलों में होगी भारी बारिश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून -उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर जारी है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के लिए अगले कुछ दिनों का मौसम अपडेट जारी किया है. इसके मुताबिक 6 और 7 सितंबर को भी उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
6 सितंबर को देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. IMD ने राज्य के सभी जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और बारिश के तेज से बहुत तेज दौर की चेतावनी दी है।
बारिश का असर 7 सितंबर को भी जारी रह सकता है. IMD के अनुसार इस दिन नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और चमोली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रसिद्ध मां नंदा देवी की बड़ी लोकजात यात्रा चमोली के कुरूड़ स्थित नंदा धाम से हुई शुरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad